मंगलवार, 30 दिसंबर 2014

जसवंत सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी



जैसलमेर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद मंगलवार को दिल्ली स्थित आरआर सैन्य अस्पताल ने उन्हें छुट्टी दे दी।
jaswant singh discharged, to get supportive care at home


सिंह के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिली हैं। हालांकि सिंह अभी पूरी तरह होश में नहीं आए हैं लेकिन वह आंखे खोल रहे हैं।




उल्लेखनीय है कि सिंह ने गत सात अगस्त को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिसल कर गिर गए थे जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटे आने पर वह कोमा में चले गए थे। इसके बाद सैन्य चिकित्सालय में उनके सिर का एक ऑपरेशन किया गया और तब से वह अस्पताल में भर्ती थे।




सिंह को छुट्टी मिलने के बाद आगामी तीन जनवरी को उनके जन्म दिन के अवसर पर जैसलमेर के मुक्तेश्वर महामन्दिर में उनकी दीर्घायु एवं शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना को लेकर एक यज्ञ किया जाएगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें