बुधवार, 17 दिसंबर 2014

जैसलमेर महिलाओं की आत्मरक्षा के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित

जैसलमेर महिलाओं की आत्मरक्षा के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित
जैसलमेर आये दिन महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधो एवं छेडछाड की घटनाओं को देखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने हेतु राज्स सरकार के आदेशानुसार शहर में स्थापित बालिका उच्च माध्यमिक विधालय जैसलमेर में ‘‘महिलाओं की आत्मरक्षा‘‘ का प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला पुलिस कर्मीयों व इस जिले के मार्शल आर्ट में प्रशिक्षत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण केन्द्र पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं व स्कूल/काॅलेज की बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जावेगा। इससे पूर्व महिलाओं की आत्मरक्षा के अंतर्गत इस जिले में शहर जैसलमेर के विभिन्न विधालयों में 359 एवं पोकरण के विभिन्न विधालयों में 670 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के सफलता को देखते हुए विधालयों के अलावा अन्य महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु हुए राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया हैं। जिसमें कोई भी कामकाजी महिला एवं बालिका आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है। उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मरक्षा हेतु तैयार करना है। 




 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें