सोमवार, 1 दिसंबर 2014

पैतालीस वर्षीय महिला की इज्जत हुई तार -तार

पैतालीस वर्षीय महिला की इज्जत हुई तार -तार 


बैतूल। जादू-टोने के शक में गांव के कुछ लोगों ने एक दलित महिला (45) की इज्जत तार-तार कर दी। पहले तो महिला को निर्वस्त्र कर जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया और उसके बाद उसे तीन घंटे तक पानी मे खड़ा रखा गया।

मामला आमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोथिया के ग्राम राईसेड़ा का है। एसपी सुधीर वी लाड ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dalit woman paraded naked in Betul

उधर, महिला ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक उसे बांधकर रखा। फिर निर्वस्त्र कर व जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस दौरान महिला की किसी ने मदद नहीं की।

उसी दिन कड़कड़ाती ठंड में रात आठ बजे से 11 बजे तक में गांव के नाले में महिला को घुटने तक पानी में निर्वस्त्र खड़ा रखा गया। ग्रामीणों उसकी पिटाई भी की। महिला ने बताया कि वह शनिवार शाम को एसपी कार्यालय में शिकायत करने गई थी।

उसकी रिपोर्ट पर महिला सेल में जीरो पर केस दर्ज कर आमला थाना भेजा गया है। आमला पुलिस ने इस मामले में छह लोगों सरजेराव, विनय, लक्ष्मण, दिना, मुन्ना, प्रेमनारायण पर केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें