मंगलवार, 2 दिसंबर 2014

झारखंड में 20 विधानसभा सीटों में मतदान शुरू

झारखंड में 20 विधानसभा सीटों में मतदान शुरू
रांची। झारखण्ड में द्वितीय चरण में 20 विधानसभा सीटों में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी के जाजोरिया ने यहां बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए बहरागोड़ा तमाड़ (अजजा), तोरपा (अजजा), खूंटी (अजजा), माडर (अजजा), सिसई (अजजा), घाटशिला (अजजा), पोटका (अजजा), जुगसलाई (अजा), जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम सरायकेला (अजजा), खरसावां (अजजा), मझगांव (अजजा), चाईबासा (अजजा), जगन्नाथपुर (अजजा), मनोहरपुर ( अजजा), सिमडेगा (अजजा), कोलेबिरा (अजजा) और चक्रधरपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।




उन्होंने बताया कि जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम में आज शाम पांच बजे तक मतदान होगा जबकि अन्य 18 विधानसभा क्षेत्रों में आज दिन के तीन बजे मतदान खत्म हो जायेेगा।

जाजोरिया ने बताया कि इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशियों में 188 पुरूष और 35 महिला प्रत्याशी है। दूसरे चरण में कुल 4431261 मतदाता 5047 मतदान केंद्रों पर आज मतदान करेंगे।

जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य आज ईवीएम में बंद होंगे, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व उप मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री जोबा माझी, पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जे बी तुबिद, राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, राज्य की शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व मंत्री विमला प्रधान राज्य के कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री दुलाल भुईया, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री एनोस एक्का, राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू की पुत्री डॉ सिंड्रेला बलमुचू और पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर शामिल है। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें