रविवार, 9 नवंबर 2014

बीजेपी के आज खुल सकते पत्ते

उदयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी में प्रत्याशियों की सूची आज जारी होने के आसार हैं। स्थानीय कोर कमेटी ने पैनल बनाकर प्रदेश कमेटी को भेज दिए हैं, जहां चुनाव प्रभारी चुन्नीलाल गरसरिया, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर रजनी डांगी ने गृहमंत्री कटारिया एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकर प्रत्येक सीट को लेकर मंथन किया।
today cud be declared bjp candidate list

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों को हर पहलू से परखा गया है। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल घोषणा शेष है। पार्टी विरोधी पार्टी की सूची का इंतजार कर रही है। कांग्रेस की सूची जारी होने पर आज दोपहर तक पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा होने के आसार हैं।


मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने दावा किया है, प्रत्याशियों की सूची पर विचार हो चुका है। आज दोपहर तक सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें