बुधवार, 12 नवंबर 2014

बालोतरा। पोपलीन नगरी बालोतरा पर चढा पाॅलीटिक्स का रंग

बालोतरा। पोपलीन नगरी बालोतरा पर चढा पाॅलीटिक्स का रंग


रिपोर्टर :- ओमप्रकाश सोनी /बालोतरा

बालोतरा। बालोतरा नगरपरिषद के चुनावो को लेकर अब पोपलीन नगरी के रूप में देश में पहिचाने जाने वाले बालोतरा नगर पर पाॅलीटिक्स का रंग चढने लगा है। बालोतरा नगरपरिषद प्रदेश के पुराने निकायो में से एक है। जानकारी के अनुसार आज से करीब सौ वर्षो पहले बालोतरा में नगर को विकसीत करने के लिसे विकास कमीटी का गठन हुआ था जो आज नगरपरिषद में क्रमोनत हो चुका है।


बालोतरा में निकाय की सरकार पर ज्यादातर भाजपा का ही कब्जा रहा है। विगत बोर्ड में भाजपा के महेश चैहान, उससे पुर्व में भाजपा की ही प्रभा सिंघवी तथा इनसे पहले भाजपा के पारसमल भंडारी ओर उनसे पुर्व भाजपा के शंकरलाल गहलोत अध्यक्ष पद पर काबिज रहे है। इस बार शहर के 35 वार्डाे मे से 34953 मतदाता अपने शहर की सरकार का चयन करेंगे। नामाकंन का कार्य पूरा होने के बाद अब 35 वार्डो के लिये 271 उम्मीदवारो ने 361 पर्चे दाखिल किये है। साथ ही 271 निर्दलीय प्रत्याशीयो ने भी पर्चे भरे है। विगत बोर्ड के कार्यकाल को लेकर भाजपा दल के सभापती का कहना है कि उन्होने राजनैतिक भावना को त्याग कर शहर के सभी 35 वार्डाे में समान रूप से विकास करवाया है। वही नगरपरिषद के प्रतीपक्ष का कहना है कि विकास के नाम पर भाजपा के बोर्ड में पैसा पानी की तरह बहाया गया है पर विकास कोसो दूर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें