रविवार, 9 नवंबर 2014

राजस्थान की नाराजगी हुई दूर, दो सांसद बने मंत्री


modi Cabinet expansion rajasthan 2 mp to take oath
नई दिल्ली। पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में आई मोदी सरकार मंत्रिमंडल का पहला विस्तार रविवार को हुआ। मोदी केबिनेट में 21 नए चेहरों को शामिल किया गया है।इनमें राजस्थान के अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट और जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सांवरलाल जाट ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन को हराया था। सांवरलाल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी हैं। पायलट को सांवरलाल ने लोकसभा चुनाव में पौने दो लाख मतों से मात दी थी। पायलट को भारी मातों से हारने के बाद से ही माना जा रहा था कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद में जाट को जगह नहीं मिलने पर जाट समर्थकों निराश हो गए थे। वहीं राज्यवर्धन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान कांग्रेस महासचिव सीपी जोशी को करीब साढ़े तीन लाख वोटों हराया था। जोशी ने अपना क्षेत्र बदलकर जयपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ा था।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें