रविवार, 9 नवंबर 2014

शादी का झांसा देकर किया दो साल तक यौन शोष्ाण



सीकर. शहर के धोद रोड की एक विवाहिता ने युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
sexual exploitation of woman



पीडिता ने युवक के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी नागरमल कुमावत ने बताया कि खाचरियावास निवासी एक महिला की शादी बड़ा गांव के युवक से हुई थी।




युवक सीकर कि वार्ड एक में किराए के मकान पर रहता था। वर्ष 2012 में पति-पत्नी में तलाक हो गया। आरोप है कि किराएदार के बेटे मारूफ ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर उसका दो वर्ष तक यौन शोषण किया।




इससे विवाहिता की एक बच्ची हो गई। बाद में आरोपित मारूफ ने विवाहिता से निकाह करने के लिए मना कर दिया। विवाहिता अब धोद रोड पर अपने बच्चों के साथ किराए पर रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें