गुरुवार, 6 नवंबर 2014

देवर ने लूटनी चाही अस्मत, भाभी ने दी खौफनाक सजा

जयपुर। राजधानी जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने मौसरे भाई की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर पीडिता ने चाकू से आरोपी का गुप्तांग काट डाला।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को महात्मा गांधी अस्पताल मे भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। इधर, बयानों में आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास करने से इनकार किया, वहीं महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और अपराध स्वीकार नहीं करने का मामला दर्ज कराया है।

woman attempted rape in jaipur

थानाधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि अरोपी रतनलाल बैरवा (45) गोविंदपुरा में परिवार सहित रहता है। वह झाड़-फूंक कर लोगों का इलाज करता है। बुधवार को वह अपनी पत्नी को लेकर चोखी ढाणी के पीछे एक कॉलोनी में रहने वाले अपने मौसेरे भाई के घर पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि जिस समय आरोपी पीडिता के घर पहुंचा, उस समय उसका भाई पीछे बन रहे एक निर्माणधीन मकान में काम करने गया था। घर पर उसकी 35 वर्षीय पत्नी थी।

दोपहर को रतन लाल ने पीडिता से पानी मांगा। पानी लेकर वह जैसे ही कमरे में गई तो आरोपी उससे ज्यादती करने लगा। पीडिता ने इसका विरोध किया।

जब वही नहीं माना तो पीडिता ने कमरे में रखे चाकू से उसके गुप्तांग पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आरोपी की पत्नी भी कमरे में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें