शनिवार, 8 नवंबर 2014

मोदी कैबिनेट विस्तार: इन नेताओं को पीएमओ से आया बुलावा -

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का विस्तार रविवार को होगा। नए मंत्री दोपहर एक बजे मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

26 मई को मोदी सरकार के मंत्रियों की शपथ लेने के बाद से कैबिनेट का पहली बार विस्तार हो रहा है। इसमें गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का मंत्री बनाया जाना तय है। उन्होंने शनिवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

final decision on modi cabinet reshuffle is  expected at 4pm

पर्रिकर को लखनऊ से राज्यसभा का टिकट देकर मोदी सरकार में शामिल कर लिया जाएगा। ऎसी अटकलें हैं कि वे रक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा के पास यूपी में लोकसभा की 71 सीटें हैं।

इसके अलावा जिन भाजपा सांसदों और नेताओं को मोदी सरकार में जगह मिलनी है, उनको पीएमओ की ओर से खास बुलावा आया है।

सूत्रों के अनुसार, बिहार में नवादा से भाजपा के विवादित सांसद गिरिराज सिंह, राजद नेता लालू प्रसाद यादव के खास रहे और लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामने वाले संासद राम कृपाल यादव, हंसराज अहिर और होशियारपुर से भाजपा सांसद विजय सांपला को पीएमओ से बुलावा आया है। उनको कैबिनेट बिस्तार के समय दिल्ली में मौजूद रहने को कहा गया है।

पीएम मोदी रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के कामकाज से खुश नहीं हैं, ऎसे में उनको रेल मंत्रालय से हटाया जा सकता है। शिवसेना नेता सुरेश प्रभु को रेल मंत्री बनाया जा सकता है। वह पीएम मोदी के काफी भरोसेमंद साथी हैं।

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रकाश जावडेकर को प्रमोशन मिल सकता है। वे दोनों कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी, युवा नेता अनुराग ठाकुर को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

कैबिनेट विस्तार पर अंतिम निर्णय के लिए दिल्ली में शनिवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। हालांकि पीएम मोदी इसमें शामिल नहीं हुए क्योंकि वे इस समय वाराणसी के दो दिवसीय यात्रा पर हैं। अंतिम फैसला शाम चार बजे तक हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें