बुधवार, 12 नवंबर 2014

दिग्विजय ने एक तीर से मोदी और राजे पर साधा निशाना

जयपुर। कांग्रेस के विरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार कैसे यह दावा कर सकती है कि भारत सरकार में एक मंत्री को वह ढूंढ नहीं पा रही है। पीएम मोदी को जरूर इसका जवाब देना चाहिए। क्या यह ही मोदी सरकार का सुशासन?
digvijay singh target pm modi and cm raje

इसके बाद दिग्विजय ने सीएम वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस मेघवाल को ढूंढ नहीं सकी लेकिन उनके राजस्थान दौरे पर उन्हीं को सुरक्षा मुहैया कराती है। बहुत अच्छा वसुंधरा जी।

गौरतलब है कि दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में फंसे केंद्रीय मंत्री एंव सांसद निहालचद मेघवाल को बुधवार को जयपुर की एक कोर्ट में पेश होना है।

इस मामले के दोबारा सामने आने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही मेघवाल को हटाने की मांग की थी। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें