शनिवार, 8 नवंबर 2014

राजे सरकार ने दिया झटका, भर्तियां स्थगित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि व प्रौद्योगिकी विवि (एमपीयूएटी) जिन कर्मचारी भर्तियों की आस लेकर बैठा था, उनको राज्य सरकार ने रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।

भर्ती स्थगित करने के पीछे सरकार का तर्क है कि विवि के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बोम) के सदस्यों की नियुक्ति बाकी है। सच्चाई यह कि बोम सदस्यों की नियुक्ति भी राज्य सरकार को ही करनी है।
mpuat recruitment postponed

खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया में बोम सदस्यों की कोई भूमिका नहीं होती है। केवल भर्ती के लिफाफे बोम में खोलने भर की औपचारिकता होती है। इसके लिए पहले से ही बोम में निर्घारित सदस्य संख्या है।

सरकार ने गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती पर भी रोक के आदेश दिए हैं। कुछ शिकायतों को आधार बनाकर विवि को फिलहाल भर्ती स्थगित करने के आदेश कर दिए हैं।

सरकार ने फिलहाल भर्तियों को स्थगित रखने का आदेश मिला है। पहले चुनाव आचार संहिता के कारण भर्तियां नहीं हो सकी थीं।
प्रो. ओपी गिल, कुलपति, एमपीयूएटी - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें