सोमवार, 10 नवंबर 2014

राजसमंद महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Nude woman in the village rotated

राजसमंद/चारभुजा। चारभुजा थाना क्षेत्र के थुरावड़ गांव में भतीजे की हत्या करवाने की आशंका में शनिवार शाम एक महिला को निर्वस्त्र कर गधे पर बैठा पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस को देर रात मामले की जानकारी मिली।चारभुजा थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पीडिता को अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह पति के साथ चारभुजा थाने पहुंची पीडिता ने रिपोर्ट दी। पुलिस ने गांव के 29 जनों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी मामले की जांच कर रहे है। इधर, जिला कलक्टर कैलाशचंद वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़, कुम्भलगढ़ वृत्त निरीक्षक चंदनसिंह ने रविवार देर शाम घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। वहीं आरोपितों की धरपकड़ जारी है। थानाप्रभारी योगेश चौहान ने बताया कि महिला को प्रताडित करने के आरोप में छगनसिंह पुत्र भंवरासिंह दसाणा, अजय सिंह पुत्र तेज सिंह खरवड़, नाथूसिंह पुत्र हेमसिंह दसाणा, किशनसिंह पुत्र फेर सिंह चदाणा, उदयसिंह पुत्र धनसिंह चदाणा, रामसिंह पुत्र रूपसिंह दसाणा, केसरसिंह पुत्र उदयसिंह दसाणा, भीमासिंह पुत्र उदयसिंह दसाणा, कुंवर पुत्र नन्दसिंह दसाणा, नाहर सिंह पुत्र बख्तावरसिंह दसाणा, सुरेन्द्र सिंह पुत्र क्रूरसिंह चदाणा, भीमासिंह पुत्र केसरसिंह, रहमतसिंह पुत्र अमरसिंह दसाणा, दौलतसिंह पुत्र विजयसिंह दसाणा, फूलसिंह पुत्र फीफा सिंह दसाणा, लालसिंह पुत्र वरदीसिंह, नाथूसिंह पुत्र तेजसिंह दसाणा, तेजसिंह पुत्र राजू सिंह, गोपालसिंह पुत्र अमर सिंह, रूपसिंह पुत्र भुरसिंह दसाणा, मोहनसिंह पुत्र लूमसिंह दसाणा, लालसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह दसाणा, पृथ्वीसिंह पुत्र दीप सिंह, चन्दनसिंह पुत्र तेजसिंह, मागूसिंह पुत्र वरदी सिंह, अभयसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह, अजयसिंह व नैनसिंह दसाणा को गिरफ्तार किया।मामले की जांच कर तीस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौका निरीक्षण किया। पंचायत करने वाले जिम्मेदार लोगो को नामजद किया। पीडिता को भी उचित सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। उसके मुआवजे के प्रयास किए जा रहे है। आनंद श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज




 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें