मंगलवार, 25 नवंबर 2014

अकेले मेवाराम पूरी बीजेपी की फौज पर भारी

अकेले  मेवाराम पूरी बीजेपी की फौज पर भारी 

नगर परिषद चुनावो में कांग्रेस  के 19 भाजपा के 16 और 5 निर्दलीय जीते 

कांग्रेस और बीजेपी दोनों का   बोर्ड बनाने का दावा 

नगर निकाय चुनावो में भाजपा के तोते उड़े 

बाड़मेर । तोते उड़ गए, यानि हाथ में कुछ नहीं रहा, जो था वह भी हाथ से फिसलकर दुसरे की झोली में जा गिरा। नगर परिषद बाड़मेर के  परिणाम   ने इस मुहावरे को चरितार्थ करते हुए भाजपा के हाथ से तोते उडा दिए है। जिले में 6 भाजपा विधायक और एक सांसद भाजपा का होने के बावजूद भी भाजपा शहर में अपना बोर्ड नही बना पा रही है मगलवार को जब नगर परिषद के बोर्ड बनाने के दावे धरे के धरे रह गए बाड़मेर नगर परिषद के चुनावो में भाजपा को 16 सीट ही हाथ हाथ लगी है जबकि कांग्रेस को 19 और 5 निर्दलीयों ने बाजी मारी है मंगलवार को आये चुनाव परिणाम में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है हालाँकि कई निर्दलीयो के कांग्रेस के प्रति झुकाव को देखकर लगता है की शहर में कांग्रेस का बोर्ड बनाना तय हो गया है हालाँकि इसका फैसला आज नवनियुक्त पार्षद करेंगे फिर भी अटकलों के बाजार में कांग्रेस का बोर्ड बनाना तय माना जा रहा है 
कौन जीता  
वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय सुरतान सिंह वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय अनिल कुमार वार्ड संख्या 3 से पीताम्बर सोनी कांग्रेस ,वार्ड संख्या 4 अंजना जैन कांग्रेस वार्ड संख्या 5 जगदीश खत्री भाजपा वार्ड संख्या 6 रूखमणी देवी कांग्रेस वार्ड संख्या 7 रतनलाल बोहरा भाजपा वार्ड संख्या 8 प्रकाश सराफ भाजपा वार्ड संख्या 9 भावना  कांग्रेस वार्ड संख्या 10 किशनलाल कांग्रेस वार्ड संख्या 11 शांतिलाल भाजपा वार्ड संख्या 12 मिश्रीमल सावरिया कांग्रेस वार्ड संख्या13  श्याम पूरी भाजपा वार्ड संख्या14 शारदा परमार कांग्रेस वार्ड संख्या 15 से सुआ देवी कांग्रेस वार्ड संख्या 16 मीरा देवी निर्दलीय वार्ड संख्या 17 बांकराम निर्दलीय वार्ड संख्या 18  दिलीप सिंह गोगादेव  कांग्रेस निर्विरोध निर्वाचन वार्ड संख्या 19 नरेश देव कांग्रेस वार्ड संख्या 20 धनराज सोनी भजपा वार्ड संख्या 21 से लूणकरण बोथरा कांग्रेस वार्ड संख्या 22 सरोज कांग्रेस वार्ड संख्या 23 गंगा विष्ण अग्रवाल भाजपा वार्ड संख्या 24 नर्मदा सोनी भाजपा वार्ड संख्या 25 मदन चंडक भाजपा वार्ड संख्या 26 दिलीप पालीवाल भाजपा वार्ड संख्या 27 शुशीला कांग्रेस वार्ड संख्या 28 गगनदास सिन्धी कांग्रेस वार्ड संख्या 29 प्रीतमदास जीनगर कांग्रेस वार्ड संख्या 30 से सम्पतराज भाजपा वार्ड संख्या 31 राजूदेवी मेघवाल वार्ड संख्या 32 बलवीर माली कांग्रेस  वार्ड संख्या 33 बलवंत सिंह भाटी वार्ड संख्या 34 अमर सिंह भाटी वार्ड संख्या 35 बादल सिंह भाजपा वार्ड संख्या 36 रोचमल सिंधी वार्ड संख्या 37 से किशोर शर्मा वार्ड संख्या 38 रेणु देवी निर्दलीय वार्ड संख्या 39 निर्मला वार्ड संख्या 40 मनोहर कंवर ने बाजी मारी  
सबसे बड़ी जीत जीनगर की 
नगर निकाय चुनावो के परिणाम में  सबसे बड़ी जीत प्रीतम दास जीनगर की हुई है उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्व्न्दी लक्ष्मी नारायण खींची को सबसे ज्यादा 572 वोटो से हराया जीनगर को कुल  926 वोट मिले जीनगर की शहर में सबसे ज्यादा मतो के अंतर से जीत  हुई है 
सबसे छोटी हार माली की 
नगर निकाय चुनावो में सबसे कम अंतर से हार दमाराम माली की हुई है दमाराम माली सभापति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे माली को उनके निकटतम प्रतिद्व्न्दी श्यामपुरी ने मात्र 6 वोटो से हराया है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें