सोमवार, 10 नवंबर 2014

राजस्थान में आई लूटेरी दुल्हन, शादी कर 40 दुल्हों को लगाया चूना -



सीकर एक युवती जो अब तक करीब 40 फर्जी शादी कर चुकी है। वह हर शादी में अपना नाम, माता-पिता व रिश्तेदारों को बदल लेती है।
fake bride marriage 40 youth in rajasthan


सारे रीति रिवाज से वह शादी भी करती हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद वह किसी बहाने से चकमा देकर वहां से निकल जाती है। दादिया इलाके के कूदन गांव के एक युवक से भी दो माह पहले युवती ने शादी कर ठगी की थी।




उसके गिरोह की दो महिलाओं सहित एक युवक को दादिया पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। हालांकि युवती व उसका एक साथी अभी फरार चल रहा है। दादिया थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित फतेहपुर निवासी रामकरण, महाराष्ट्र निवासी सुमन बाई व ऊषा बाई लहाने है।




ठगे थे पौने दो लाख

फतेहपुर के नारसरा निवासी रघुवीर कूदन में रहता है। रामकरण गांव का होने के कारण उसने युवक को शादी का झांसा दिया। एक सितंबर को वह एक युवती को लाया और शादी करवा दी।




शादी के तुरंत बाद युवती टायलेट के बहाने घर से भाग गई। शादी के दौरान ऊषा बाई युवती की मां व सुमन रिश्तेदार बनी थी। युवती व उसका साथी मध्यप्रदेश निवासी लक्ष्मण फरार चल रहे हैं। लक्ष्मण सुमन का दामाद है।




पुलिस के पास है युवती की फोटो

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पास सिर्फ युवती की फोटो है। गिरोह के आरोपियों के न तो नाम की जानकारी है और न पते की।




लक्ष्मण ने उससे संपर्क कर शादी के लिए राजी किया था। पुलिस जांच के लिए महाराष्ट्र के चीखली गई तो पता चला कि युवती फर्जी शादी करने में माहिर है। वह अब तक करीब शादियां कर चुकी है। - See more at: 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें