बुधवार, 12 नवंबर 2014

2.5 साल की बच्ची से अपहरण और दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

अजमेर| अजमेर शहर में गत दिनों 2.5 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के विरोध में अजमेर यूवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं प्रदेश यूवा कांग्रेस के सचिव शब्बीर खान के नेतृत्व में जिला क्लेकटर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला जलाया व जिला क्लेकटर को ज्ञापन दिया|

शब्बीर खान ने बताया कि भाजपा शासन में जिसमे राजस्थान की महिला मुख्यमंत्री होते हुवे भी महिलायें और मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, ऐसी मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए| शहर में कानून व्यवस्था है ही नहीं, नशीले पदार्थों की बिक्री व चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है और इन अपराधों पर राज्य सरकार का कोई अंकुश नहीं है| जिस जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, वहां पर अक्सर नशेड़ी जमा रहते हैं और सरेआम शराब पीते हैं व वाईटनर का सेवन करते हैं। इसी विरोध के चलते युथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका है|



उन्होंने कहा कि युथ कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दे कर मांग की है कि पीड़ित बालिका के परिवार को प्रधानमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये का मुआवज़ा दिया जाए, बालिका के बालिग होने तक भरण-पोषण, पढ़ाई-लिखाई तक का सम्पूर्ण खर्चा राज्य सरकार को उठाने की मांग की है और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है|



लोक सभा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि अजमेर में महिला और बाल विकास राज्यमंत्री होने के बावजूद भी पीड़ित गरीब परिवार को किसी भी प्रकार के मुआवज़े की बात ना करना बहुत ही शर्म की बात है जबकि महिला और बाल विकास राज्यमंत्री अनीता भदेल खुद एक महिला है| शर्मा ने बताया की जिला कलेक्टर ने जल्द से जल्द इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है, अगर 7 दिन के अंदर पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि नहीं मिली या उसके इलाज में किसी भी प्रकार की ढिलाई बरती गयी तो युथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी|

क्या है मामला

गुरुवार रात मार्टिंडल ब्रिज की भुजा के नीचे सो रही खानाबदोश महिला की 2.5 साल की बच्ची को अज्ञात युवक उठाकर ले गया और दुष्कर्म कर उसे जख्मी हालत में छोड़ कर भाग गया। महिला रात भर बच्ची की तलाश करती रही, शुक्रवार सुबह तोपदड़ा धोबी घाट इलाके में बच्ची रोती-बिलखती हालत में मिली। दुष्कर्म की शिकार बच्ची को पुलिस ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है। डाॅक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की थी।

दुराचार से पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक वह सूरत से बच्ची के साथ अजमेर दरगाह जियारत के लिए आई थी। घटना की रात जहां वह सो रही थी, वहीं पास में ही एक युवक सहित अन्य खानाबदोश भी सोए हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें