मंगलवार, 25 नवंबर 2014

बालोतरा। बालोतरा में निकाय चुनाव में 20 वर्षो बाद कांग्रेस को मिला बहूमत

बालोतरा। बालोतरा में निकाय चुनाव में 20 वर्षो बाद कांग्रेस को मिला बहूमत

रिपोटर्र :- ओमप्रकाश सोनी / बालोतरा 
बालोतरा। बालोतरा नगरपषिद के निकाय चुनावो में परिणात बहुत ही उलट फेर करने वाले सामने आये है।
बालोतरा में 20 वर्षोे से भाजपा के अभेद गढ रहे नगरपरिषद में कांग्रेस ने संेध लगाते हुए इस बार भाजपा के विजय अभियान पर ब्रेक लगाते हुए बहूमत प्राप्त किया है। नगरपरिषद की 35 सीटो में से कांग्रेस ने 18 सीटो पर कब्जा जमाया है तो भाजपा को 11 सीटो से ही संतोष करना पड़ा है। वही 6 निर्दलीयो ने भी जीत प्राप्त की है। 

Displaying 1.jpg

भाजपा से बगावत करके निर्दलीय मेदान में उतरी पुर्व पालिका अध्यक्ष प्रभा सिंघवी ने भी जीत दर्ज की है। मतगणना छात्र महाविद्यालय में आयोजित हुई। कांग्रेस के बहूमत लायक आंकड़े को छूने से कांग्रेस के खेमें में जश्न का माहोल देखने को मिला। मतगणना के बाद उपखंड अधिकारी ने जीते हुए प्रत्याशियो को पद की शपथ दिलाई। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ताओ की मेहनत के बलबुते पर ही कांग्रेस ने 20 वर्षो बाद सफलता हासिल की है। कांग्रेस के पुर्व विधायक मदन प्रतापत ने प्रतिक्रिया दी कि जनता ने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है कांग्रेस उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। सभापती के प्रश्न पर मदन प्रजापत ने कहां कि जिस पर कार्यकर्ता विश्वाश जतायेगे  वही सभापती बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें