बुधवार, 5 नवंबर 2014

फेसबुक से खुली पोल, युवक के 16 महिलाओं से रिश्ते



एक ऎसे जालसाज शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो अपनी चार बीवीयों, सात मंगतेरों और पांच गर्लफ्रेंड्स को काफी समय से बेवकूफ बना रहा था।
Man arrested for having four wives, seven fiancees and five girlfriends


वह इतना चालाक था कि उसने कभी भी अपनी बीवी, गर्लफ्रेंड या मंगेतर को एक दूसरे से मिलने का मौका ही नहीं दिया। लेकिन कहते हैं कि सच छिपाए नहीं छिपता, एक दिन हकीकत सामने आ ही जाती है।




एक दिन उस शख्स का भांडाफोड़ हो गया और महिलाओं से धोखेबाजी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ये मामला सामने आया है ऑस्ट्रिया में।




28 वर्षीय सोंको तिजान ने 4 शादियां की। इन शादियों से इतर भी उसने 7 महिलाओं से सगाई की, इतना ही नहीं उसने 5 यवुतियों से प्यार की पींगे भी पढ़ता रहा।




तिजान का मैनेजमेंट इतना जबरदस्त था कि उसने इन 16 महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने नहीं दिया और ना ही अपनी असलियत का पता चलने दिया।




लेकिन विएना में उसे तब पकड़ा गया जब उसकी दो बीवीयों को लगा कि उनका पति एक ही है और वे आपस में झगड़ने लगीं।




उस वक्त वह वहां से फरार हो गया। इस पर उन दोनों ने तिजान के खिलाफ थाने मेें मामला दर्ज कराया। जांच मेें पुलिस को चौंकाने वाली बात समाने आई। उसके 16 महिलाओं से संबंध थे। सभी को लगता था कि उन्होेने अपने लिए मनचाहा शख्स चुना है।




आरोपी युवक ने उन महिलाओं से यौन संबंध बनाए और उनसे पैसे भी उधार लिए और कभी नहीं लौटाए।




एक पीडित युवती ने बताया कि उसने फेसबुक पर अपने पति जैसे शख्स को दूसरी महिला के साथ घूमते हुए एक तस्वीर देखी। जब उसने उस महिला से बात की तब दोनों को लगा कि वे दोनों एक ही शख्स की बीवी हैं।




इस पर दोनों ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी चार बीवीयों से बच्चे भी हैं। उसकी दो गर्लफ्रेंड्स गर्भवती हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें