रविवार, 16 नवंबर 2014

इंग्लैंड उफ! गर्लफ्रेंड को 130 बार मारी छुरी, अब पुलिस पर सवाल



वह खूबसूरत लड़की थी। एक हॉस्पीटल में नर्स का काम करते हुए उसे बहुत सम्मान हासिल था। वह अपने सनकी ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ चुकी थी। पुलिस में उसकी धमकी की शिकायत भी दर्ज करा चुकी थी। पुलिस ने उसे कुछ नहीं होने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन फिर एक दिन उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उसके घर आ पहुंचा और जो हुआ वह पढ़ कर आप हैरान हो जाएंगे। इस घटना के बाद पुलिस भी कठघरे में आ गई।
उफ! गर्लफ्रेंड को 130 बार मारी छुरी, अब पुलिस पर सवाल


मामला इंग्लैंड का है। लड़की ने जब पुलिस से शिकायत की थी तब उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कहा था उसका गुस्सा पल भर वाला था। लेकिन सच यह नहीं था। असल में उसका ब्वॉयफ्रेंड पहले भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ गलत व्यवहार कर चुका था। वहीं सनकी युवक ने अपने एक एक्स गर्लफ्रेंड को घर में ही जलाने की कोशिश भी की थी। लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने इन मामलों में उसे सजा नहीं दिलाई। वह दूसरी लड़कियों को धोखा देता रहा।




लड़की का केटी कुलियन और उसके ब्वॉयफ्रेंड का नाम इमान गैफलीपोर है। इमान ने 2009 में केटी के ऊपर बुरी तरह वार किया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इसी मामले में इंग्लैंड की स्वतंत्र पुलिस शिकायत कमिशन ने अपनी गंभीर रिपोर्ट में पुलिस पर सवाल उठाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब 2008 में पहली बार नर्स ने उसकी धमकियों के बारे में पुलिस से शिकायत की थी तब उन्हें ब्वॉयफ्रेंड के पुराने क्राइम के बारे में पुलिस ने नहीं बताया था। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगर ग्रेट मैनचेस्टर की पुलिस ने नर्स को सही चेतावनी दी होती तो वह पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के हाथों हुई मौत से बच सकती थी।




दो पूर्व गर्लफेंड को भी दे चुका था धमकी

28 साल के इमान के ऊपर पहले भी महिलाओं पर हमले करने के आरोप लग चुके थे। उसने अपनी दो पूर्व गर्लफेंड को भी धमकी दी थी। और उनमें से एक के घर को जलाने की कोशिश भी की थी। लेकिन जब 34 साल की केटी कुलियन ने पहली बार 2008 में पुलिस को शिकायत की, पुलिस ने जांच की लेकिन केटी को कोई जानकारी नहीं दी। इमान ने तब बताया था कि वह पल भर का गुस्सा था।




घर पर मिलने के लिए राजी हुई थी केटी

इसके कुछ वक्त बाद केटी पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से दुबारा अपने ही घर पर मिलने के लिए राजी हो गई। इमान ने इसी दौरान उसके सिर और गले पर वार करके हत्या कर दी। बेहद क्रूर तरीके से इमान ने उसके दाएं आंख की पुतली काट दी और उसके दाएं हाथ को भी काट कर अलग करने की कोशिश की। 2009 में हत्या करने के बाद उसे 2010 में 23 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।




पुलिस ने दिया था गलत आश्वासन

स्वतंत्र पुलिस शिकायत कमिशन (आईपीसीसी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर केटी को हत्यारे की पिछली करतूतों के बारे में बताया गया होता तो वह बच सकती थी और उससे सावधान रहती।

आईपीसीसी के डिप्टी चेयरमैन रिचेल कर्फोटाइन ने कहा कि पुलिस ने उसे गलत आश्वासन दिया। अगर पुलिस ने सही से तहकीकात की होती तो पिछले मामले में ही इमान को सजा सुनाई जा सकती थी। केटी की मां डायने ने ग्रेट मैनचेस्टर पुलिस के बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें