गुरुवार, 20 नवंबर 2014

शादी से पहले संबंध बनाने पर मिली 100 कोड़े की सजा

काबुल। अफगानिस्तान निवासी एक युवक और उसकी प्रेमिका को विवाह पूर्व शारीरिक संबंध बनाने पर सरेआम 100 कोड़े मारे गए। समाचार एजेंसी `एफे` के अनुसार, यह जानकारी पूर्वोत्तर अफगान प्रांत कपीसा के अधिकारियों ने दी है।

कोहिस्तान प्रांत के राज्यपाल मोहम्मद उस्मान हकयार अहमदी के अनुसार, 19 वर्षीय और 21 वर्षीय इस जोड़े को दी गई सजा के दर्जनों लोग गवाह बने। उन्होंने मंगलवार को बताया कि युवक-युवती को एक माह पहले गिरफ्तार किया गया था और एक लंबी सुनवाई के बाद यह सजा दी गई।

Afghan couple given 100 lashes for pre marital sex

अहमदी ने कहा, "इस्लामी शरीयत कानून के मुताबिक सजा दोनों पर लागू हुई, क्योंकि कानूनी रूप से उम्र के हिसाब से दोनों सजा के हकदार है।"

उन्होंने बताया कि दोनों दोषी पक्षों ने अपनी सजा स्वीकार ली और आगे अपील करने से इंकार कर दिया। अदालत से सजा पाने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।

कट्टरपंथी तालिबान शासन वाले अफगानिस्तान में सजा स्वरूप सरेआम कोड़े बरसाना और फांसी देना आम है। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें