सोमवार, 6 अक्तूबर 2014

एडवर्ड, मे-ब्रिट और कीफ को संयुक्त रूप से मिलेगा चिकित्सा का नोबल -

नई दिल्ली। चिकित्सा के क्षेत्र में साल 2014 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। यह पुरस्कार एडवर्ड मोजर, उनकी पत्नी मे-ब्रिट मोजर और जॉन ओकीफ को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल जीतने वाले इन तीनों वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क की गणना शक्ति पर काम किया था, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।john okeefe, may britt and edvard moser win Nobel prize in Physiology


शरीर विज्ञान अथवा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2014 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल कमेटी ने की। नोबेल विजेता एडवर्ड आई मोजर वर्ष 1962 में नॉर्वे में जन्मे थे और उनकी पत्नी मे-ब्रिट मोजर का जन्म वर्ष 1963 में नॉर्वे में ही हुआ, जबकि जॉन ओकीफ का जन्म वर्ष 1939 में अमरीका में हुआ था।
वर्ष 1901 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार शुरू किए जाने के बाद से अब तक कुल 10 महिलाओं ने इसे हासिल किया है । पुरस्कार के रूप में मिलने वाली राशि का आधा हिस्सा जॉन ओकीफ को दिया जाएगा तथा शेष राशि मोजर दंपति को दी जाएगी। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें