बुधवार, 29 अक्तूबर 2014

आठ जिलों में कलक्टर, तीन में संभागीय आयुक्त बदले

जयपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 45 आईएएस के तबादले कर दिए। इनमें आठ जिलों में कलक्टर व तीन जिलों में संभागीय आयुक्त बदले गए हैं।

कुछ माह पहले आईएएस के किए तबादले फिर किए गए हैं। एसीएस अशोक जैन से स्वायत्त शासन विभाग की कमान लेकर मंजीत सिंह को सौंपी गई है। जयपुर मेट्रो का काम देख रहे निहालचन्द गोयल को अब दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कोरिडोर एवं भिवाड़ी औद्योगिक विकास प्राधिकरण की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के सचिव (द्वितीय) टी. रविकांत को सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

changed eight district collector and three division commissioner

किसे-क्या जिम्मा

अशोक जैन - एसीएस नगरीय विकास एवं आवासन
राजहंस उपाध्याय - सीएमडी ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण एवं स्पिनफैड जयपुर
निहाल चन्द गोयल - प्रमुख सचिव दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कोरिडोर एवं विशेषाधिकारी भिवाड़ी औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं सीएमडी जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

ओमप्रकाश सैनी - प्रमुख सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग
मुकेश कुमार शर्मा - प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
प्रीतम सिंह - प्रमुख सचिव आयुर्वेद विभाग

दीपक उत्पे्रती - प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग
पवन कुमार गोयल - प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग
मंजीत सिंह - प्रमुख सचिव स्वायत्त शासन विभाग

राजेश्वर सिंह - प्रमुख सचिव पशुपालन मत्स्य एवं गौ-पालन विभाग व एमडी आरसीडीएफ
समीर सिंह चन्देल - सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
संजय मल्होत्रा - सचिव ऊर्जा विभाग एवं सीएमडी राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड

आर. वेंकटेश्वरन - संभागीय आयुक्त भरतपुर
अभय कुमार - आयुक्त उद्योग विभाग
आलोक - सचिव राजस्व उपनिवेशन सैनिक कल्याण विभाग

कुलदीप रांका - सचिव एवं आयुक्त कृषि एवं हॉर्टिकल्चर विभाग
नरेशपाल गंगवार - सचिव माध्यमिक शिक्षा एवं आयुक्त राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
गायत्री ए. राठौड़ - सचिव परिवहन विभाग एवं आयुक्त परिवहन विभाग

वैभव गालरिया - आयुक्त वाणिज्यिकर विभगा
भवानी सिंह देथा - संभागीय आयुक्त एवं पदेन आयुक्त डीएडी उदयपुर
ओंकार सिंह - निदेशक राजस्व अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान अजमेर

गिरिराज सिंह कुशवाह - आयुक्त उपनिवेशन विभाग बीकानेर
भानू प्रकाश एटरू - निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर
वीना प्रधान - एमडी राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम

कुंज बिहारी गुप्ता - एमडी राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड उदयपुर
लक्ष्मी नारायण सोनी - कलक्टर सीकर
रवि जैन - कलक्टर भरतपुर

आरूषी अजेय मलिक - कलक्टर अजमेर
राजन विशाल - कलक्टर नागौर
अर्चना सिंह - कलक्टर चुरू

अनूप खींची - अतिरिक्त निदेशक एचसीएम रीपा जयपुर
प्रकाश राजपुरोहित - कलक्टर बांसवाड़ा
जितेन्द्र कुमार सोनी - कलक्टर जालौर

नेहा गिरी - सीईओ जिला परिषद उदयपुर
विश्व मोहन शर्मा - संयुक्त सचिव वित्त विभाग जयपुर
धर्मेन्द्र भटनागर - संभागीय आयुक्त अजमेर

हनुमान सिंह भाटी - संभागयी आयुक्त जयपुर
हनुमान सहाय मीणा - विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर
विनोद अजमेरा - आयुक्त राजस्थान फाउण्डेशन जयपुर

श्रवण साहनी - आयुक्त कॉलेज शिक्षा एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव उच्च शिक्षा विभाग जयपुर
स्वरूप सिंह पंवार - सीईओ जिला परिषद जयपुर
सलविन्द्र सिंह सोहता - कलक्टर झुंझुनूं

सुधीर कुमार शर्मा - महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक अजमेर
बाबूलाल मीणा - निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर
सुमति लाल बोहरा - सदस्य राजस्व मण्डल अजमेर - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें