रविवार, 19 अक्तूबर 2014

कांग्रेसियों ने लगाए "प्रियंका लाओ, देश बचाओ" के नारे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी के बाद महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बुरी तरह हारती नजर आ रही है। 

maharashtra haryana election results congress workers are shouting priyanka lao desh bachao

रविवार सुबह करीब 9 बजे शुरूआती रूझानों में पार्टी की हार को देखते हुए कांग्रेस की महिला विंग ने पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।कार्याकर्ताओं ने "प्रियंका लाओ, देश बचाओ" नारे लगाए। हांलाकि कांग्रेस नेतृत्व या किसी बड़े नेता की ओर से इस बाबत कोई टिप्पणी नहीं आई है। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की डूबती नैया को प्रियंका गंाधी ही पार करा सकती है।गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम आगे किया है। हालांकि प्रियंका ने समय-समय इस बात खुलकर कह चुकी है कि वह सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें