रविवार, 19 अक्तूबर 2014

हुड्डा ने स्वीकारी हार, बोले जनादेश का सम्मान करता हूं

नई दिल्ली। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए गत 15 अक्टूबर को हुए चुनाव की रविवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

मतगणना राज्य में 57 स्थानों पर हो रही है जिसके 90 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हरियाणा विधानसभा के चुनावों परिणाम के शुरूआती रूझान मिलने शुरू हो गए। 


haryana assembly election results


12.40: हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हार स्वीकारी, बोले- जनादेश का सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, हरियाणा की जनता का आभार उन्होंने मुझे 10 साल तक सेवा करने का मौका दिया।

12.44: ओमप्रकाश चौटाला की बहू नैना चौटाला चुनाव हारी।

12.40: हरियाणा की सफीदों सीट से सुषमा स्‍वराज की बहन वंदना शर्मा चुनाव हारीं

12.35: शाहबाद भाजपा के किशन कुमार ने इनेलो के रामकरण को 562 मतों से हराया।

12.34: सोनीपत भाजपा की कविता जैन ने कांग्रेस के देवराज दीवान को 25810 मतों से हराया।

12.33: निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान ने इनेलो के मोहम्मद इलियास को 3141 मतों से हराया।

12.22: हरियाणा के बीजेपी चीफ राम बिलास शर्मा महेंद्रगढ़ सीट से जीते।

12.20: हरियाणा के शाहबाद में बीजेपी के कृष्ण कुमार 562 वोटों से जीते।

12.15: हरियाणा की राई सीट से कांग्रेस के जय तीरथ ने इनेलो के इंद्रजीत को तीन वोटों से हराया

12.10: हरियाणा की हिसार सीट से कांग्रेस की सावित्री जिंदल 74 वोटों से चुनाव हारीं।

12.00: हरियाणा में कालानुर से कांग्रेस की शकुंतला खाटक जीतीं।

11.45: हरियाणा के सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा की जीत, गढ़ी संपला किलोई की सीट कांग्रेस के खाते में।

11.19: हरियाणा- अंबाला कैंट सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अनिल बिज की जीत

11.10: हरियाणा में हिसार से नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल 3000 वोटों से पिछड़ रही हैं।

11.05: बीजेपी बिना समर्थन के सरकार नहीं बना पाएगी: गोपाल कांडा

10.50: हरियाणा: भाजपा - 2 सीट पर जीते, 45 सीट पर आगे , कांग्रेस - 14 सीट पर आगे, इनेलो - 21 सीट पर आगे, हजकां - 3 सीट पर आगे, अन्य - 5 सीट पर आगे

10.30: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनिल विज अंबाला छावनी सीट से 15462 मतों से विजयी घोषित।

10.25: हरियाणा के पंचकुला के बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता ने जीत दर्ज कर ली।

10.10: गढ़ी सांपला कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने क्षेत्र गढ़ी सांपला से इनेलो प्रत्याशी सतीश कुमार नंदल से 3523 मतों से आगे ।

10.00: ऎलनाबाद इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी पवन बेनावाल से 104 मतों से आगे।

9.42: हरियाणा की सिरसा सीट से गोपाल कांडा पीछे चल रहे है।

9.40 दुष्यंत चौटाला, अभय चौटाला और नैना चौटाला पीछे चल रहे हैं।

9.30: हरियाणा में अकेले दम पर सरकार बनाएगी बीजेपी, 90 में से 50 सीटों पर बीजेपी आगे।

9.22: हरियाणा के आदमपिुर से कुलदीप विश्नोई पीछे चल रहे हैं।

9.20: 49 पर बीजेपी, 19 पर आईएनएलडी, 18 पर कांग्रेस और एचजेसी 3 पर आगे।

8.46: अब तक आए रूझानों में बीजेपी को बहुमत।

8.40: 44 पर बीजेपी, 22 पर आईएनएलडी, 17 पर कांग्रेस और एचजेसी 3 पर आगे।

8.38: हरियाणा में 80 में से 44 पर बीजेपी आगे, 20 पर आईएनएलडी, 12 पर कांग्रेस और एचजेसी तीन पर आगे।

8.36: बीजेपी, 19 पर आईएनएलडी, 11 पर कांग्रेस और दो पर एचजेसी आगे।

8.34: 43 पर बीजेपी, 17 पर आईएनएलडी और 7 पर कांग्रेस आगे, दो पर एचजेसी आगे।

8.33: 40 पर बीजेपी आगे, 13 पर आईएनएलडी और कांग्रेस 6 पर आगे, एचजेसी 2 सीटों पर आगे।

8.32: हरियाणा में 46 में से 32 पर बीजेपी, 8 पर आईएनएलडी और 3 पर कांग्रेस आगे, 2 पर एचजेसी आगे.

8.24: हरियाणा में 44 में से 30 पर बीजेपी आगे, 8 पर आईएनएलडी और 3 पर कांग्रेस आगे, दो पर एचजेसी आगे.

8.20: हरियाणा में 28 में से 18 पर बीजेपी, 7 पर आईएनएलडी और 3 पर कांग्रेस आगे -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें