शनिवार, 25 अक्तूबर 2014

नहीं मानी ईरान सरकार, महिला को दी फांसी



तेहरान। ईरान में 26 वर्षीया एक महिला को एक पूर्व गुप्तचर अधिकारी की हत्या के आरोप में सजा सुनाए जाने के पांच साल बाद फांसी दे दी गई। महिला को फांसी नहीं देने के लिए अन्तरराष्ट्रीय अभियान भी चलाया गया किन्तु ईरान के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हो सका।
woman hanged in iran despite cell for retrial


रेहानेह जव्वारी को शनिवार तड़के फांसी दी गई। यह खबर ईरान की समाचार एजेंसी इरना ने अधिकारियों के हवाले से दी है।




अमनेस्टी इंटरनेशनल ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि इंटीरियर डिजाइनर जब्वारी को फांसी दी जाने वाली है। उसने 2007 में मुर्तजा अब्दोवाली सरबंदी की हत्या छुरा घोंपकर की थी।




संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन का कहना है कि मुर्तजा सरबंदी ने जब्वारी का यौन शोषण करने का प्रयास किया था और उसने उसकी हत्या आत्मरक्षा के चलते की थी। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें