शनिवार, 25 अक्तूबर 2014

जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव का एलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस मे शनिवार को जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है। एक और बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव आयोग ने एलान किया है कि दिल्ली विधानसभा की तीन सीटों पर भी उपचुनाव करवाए जाएंगे।assembly elections declared for jammu kashmir and jharkhand

इसके साथ ही झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव संबंधित पहली अधिसूचना क्रमश: 29 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को जारी की जाएगी।


दोनों राज्यों में 5 चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे जिसमें से पहला चरण 25 नवंबर को होगा जबकि आखिरी चरण 20 दिसंबर को कराया जाएगा।


चुनाव के पांच चरण
25 नवंबर पहला चरण
2 दिसंबर दूसरा चरण
9 दिसंबर तीसरा चरण
14 दिसंबर चौथा चरण
20 दिसंबर पांच चरण


दोनों राज्यों में चुनावी सारिणी इस प्रकार रहेगी।


झारखंड विधानसभा चुनाव समय सारिणी
29 अक्टूबर अधिसूचना
5 नवंबर नामांकन
25 नवंबर मतदान
23 दिसंबर मतगणना


जम्मू कश्मीर विस चुनाव समय सारिणी
28 अक्टूबर अधिसूचना
5 नवंबर नामांकन
25 नवंबर मतदान
23 दिसंबर मतगणना


दिल्ली की तीन सीटों पर उपचुनाव
दिल्ली विधानसभा को भंग किए जाने पर एक बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव आयोग ने इसे भंग नहीं करना तय किया है। अब 25 नवंबर को तीन सीटों पर चुनाव करवाए जाएंगे जिसका नतीजा 23 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।


महरौली, कृष्णानगर के अलावा एक और सीट पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। इन तीन सीटों पर चुनाव जीतने वले प्रत्याशी लोकसभा चुनाव जीतकर अब सांसद बन चुके हैं। इनमें से एक प्रत्याशी डॉक्टर हर्षवर्धन केंद्रीय चिकित्सा मंत्री हैं।


मालुम रहे कि यह निर्णय इस मायने से भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि दिल्ली विधानसभा भंग करने की मियाद 24 नवंबर को समाप्त हो रही है।


तकनीकी तौर पर देखा जाए तो अगर दिल्ली विधानसभा भंग हुई तो दिल्ली में उपचुनाव नहीं होंगे। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 28 अक्टूबर में होगी। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें