रविवार, 19 अक्तूबर 2014

लुधियाना टीचर कहती थी, गन्दा काम करो वरना हत्या कर दूंगी


टीचर कहती थी, गन्दा काम करो वरना हत्या कर दूंगी
टीचर पर यौन शोषण का आरोप
लुधियाना 31 साल की एक महिला पर रविवार को एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला उस लड़के को ट्यूशन पढ़ाती थी। पीड़ित लड़का आठवीं क्लास में पढ़ता है। लड़का अपने परिवार के साथ आरोपी महिला के पिता के घर में किराये पर रहता है। पुलिस ने बताया कि महिला 14 साल के लड़के पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती थी।

महिला उस लड़के को धमकी देती थी कि उसने यौन संबंध नहीं बनाए तो वह हत्या कर देगी। एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला एक विडियो बनाकर लड़के को कुछ महीनों से ब्लैकमेल कर रही थी। अपने टीचर के इस व्यवहार से आजिज आकर लड़के ने अपने पिता को इस वाकये के बारे में बताया। लड़के के पिता पूरा वाकया सुन हैरान रह गए और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला पर 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रोम सेक्शुअल ऑफेंस ऐक्ट 2012' (पोक्सो) की कई धाराओं के तहम मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला फिलहाल फरार है। पुलिस ने उस आपत्तिजनक विडियो को अपने कब्जे में ले लिया है जिससे महिला लड़के को ब्लैकमेल करती थी। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें