शनिवार, 11 अक्तूबर 2014

ससुरालवालों ने बेटे के सामने गुंडों से कराया बहु का गैंगरेप -



अमृतसर। तीन महीने पहले शादी हुई थी, युवती ने नई जिंदगी के रंगीन सपने बुने थे। लेकिन शादी के बाद सुसराल वाले उससे नफरत करने लगे। वे इस शादी से खुश नहीं थे।
woman raped by 8 men in amritsar


हालात ऎसे बन गए कि सात वचन निभाना मुश्किल होने लगा और शादी के सात फेरों से घुटन होने लगी। पति-पत्नी अलग रहने लगे। लेकिन युवती ने यह नहीं सोचा था कि उसके ससुराल वाले इतने नीचे गिर जाएंगे।




उसके पति और ससुराल वाले शुक्रवार रात उसके घर पहुंचे और मार-पीट करने लगे। इसी बीच ससुरालवालों के साथ आए 8 लोगों ने उस महिला से गैंगरेप कर डाला। यह घटना पंजाब के अमृतसर की है।




पति के सामने 8 लोगों ने लूटी अस्मत-

अजनाला कस्बे में हुई इस दरिंदगी से सनसनी मच गई है। पीडिता ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।




पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात ससुराल वाले 8 बदमाश लेकर उनके घर पहुंचे और महिला से मारपीट शुरू कर दी। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और ससुरालवालों ने बदमाशों से महिला के साथ गैंगरेप करने को कहा।




जिसके बाद आठ दरिंदों ने महिला को हवस का शिकार बनाया।




गैंगरेप का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू-

पुलिस के अनुसार 3 महीने पहले पीडिता का सुरजीत सिंह से विवाह हुआ था। महिला के ससुरालवाले इस शादी से खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही बहू को परेशान करते थे।




पीडिता की रिपोर्ट पर ससुरलवालों के अलावा दुष्कर्म के 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें