बुधवार, 15 अक्तूबर 2014

राजस्थान के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के करीब छह लाख कर्मचारियों के लिए दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। यह बोनस राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर उनके सभी राज्यकर्मियों को मिलेगा जिनकी ग्रेड पे 4800 रूपए या इससे कम है। 

cm vasundhara raje announces bonus for state govt employees
यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद् एवं कार्य प्रभारित वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस प्रदान करने पर राजकोष पर करीब 203 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पडेगा। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें