गुरुवार, 16 अक्तूबर 2014

मोदी सरकार ने किया नौकरशाही में फेरबदल, मायाराम की जगह राजीव महर्षि होंगे नए वित्त सचिव -



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौकरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए देश का वित्त सचिव बदल दिया है। अरविंद मायाराम को वित्त सचिव के पद से हटाकर पर्यटन मंत्रालय भेजा गया है। उनकी जगह राजीव महर्षि को नया वित्त सचिव बनाया गया है। राजीव महर्षि राजस्थान के मुख्य सचिव हैं।
Major shakeup in bureaucracy, Rajiv Mehrishi replace Arvind Mayaram as finance secretary



मायाराम और महर्षि दोनों राजस्थान कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी है। मायाराम पर्यटन सचिव परवेज दीवान की जगह लेंगे। दीवान इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। नौकरशाही में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला बड़ा बदलाव है। कुल 20 ब्यूरोक्रेट को बदला गया है जिनमें से ज्यादातर सचिव स्तर के हैं। महर्षि ने इसी साल 16 अप्रेल को राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ मिलकर महर्षि ने राज्य में श्रम सुधारों को लेकर काम किया था। जिसके बाद हाल के महीनों में राजस्थान का बाजार व्यापार के लिए काफी खुल गया है।




खबरों के अनुसार महर्षि की नियुक्ति के पीछे वित्तमंत्री अरूण जेटली का समर्थन माना जा रहा है। जेटली और महर्षि पहले भी साथ काम कर चुके हैं। वित्त मंत्रालय में चार सचिव होते हैं, ये हैं आर्थिक मामले, व्यय, राजस्व और आर्थिक सेवा। वहीं अनिल स्वरूप को कोयला सचिव बनाया गया है, स्वरूप केन्द्रीय सचिवालय में तैनात थे। उन्होंने एसके श्रीवास्तव की जगह ली जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें