मंगलवार, 28 अक्तूबर 2014

लाखों लोगों को झटका, रसोई गैस सिलेण्डर हुआ महंगा

जयपुर/बीकानेर। पेट्रोलियम कम्पनियों ने रसोई गैस सिलेण्डर चुपके से 3.50 रूपए महंगा कर दिया है।

राजधानी में अब लोगों को एक रियायती सिलेण्डर के 395 रूपए चुकाने होंगे, जबकि अब तक 391.50 रूपए में दिया जा रहा था।

नई दरें सोमवार से लागू हो गई। हालांकि कम्पनियों ने दरें बढ़ाने का आदेश दीपावली के दिन 23 अक्टूबर को जारी किया था।

इससे राजधानी के करीब 10 लाख व राज्य के करीब 65 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

पेट्रोलियम कम्पनियों ने गैस सिलेण्डर वितरकों का कमीशन साढ़े तीन रूपए बढ़ाया है। जिसका बोझ उपभोक्ताओं पर डाला गया है।
lpg gas price hike in rajasthan

अब वितरकों को प्रति सिलेण्डर की आपूर्ति पर 44.06 रूपए मिलेंगे, जबकि पहले 40.71 रूपए मिलते थे। हालांकि कम्पनी ने सीधे गोदाम से सिलेण्डर लेने वाले उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी है। अब सीधे उठाव पर एक सिलेण्डर पर निर्घारित कीमत से18 रूपए कम लिए जाएंगे, पहले16.45 रूपए कम किए जाते थे।

दीपावली के दिन कमीशन बढ़ाया
दीपावली के दिन डीलर कमीशन में बढ़ोतरी को लेकर सर्कुलर जारी किया था, लेकिन त्योहारी छुटि््टयों के बाद अब फील्ड में बढ़ी हुई दर से सिलेंडर आपूर्ति शुरू कर की गई है। अब घरेलू सिलेंडर 391.50 रूपए की बजाए 395 रूपए में उपलब्ध हो रहा है।
गुरूमीत सिंह, राज्य स्तरीय समनवयक (तेल उद्योग)

कीमतें बढ़ाना गलत
गृहणी राजलक्ष्मी शर्मा ने कहा कि वितरकों के मुनाफे को जनता पर लादना गलत है। इससे आम जनता पर भार बढ़ेगा। यह कम्पनियों की मनमानी है। इस संबंध में पुन: विचार होना चाहिए।

राहत भी दी है
बीकानेर के इण्डेन, सेल्स ऑफिसर, देवेन्द्र कुमार ने बताया कि गैस यह सही है कि सिलेण्डर वितरण पर कमीशन थोड़ा बढ़ाया गया है, लेकिन गोदाम से उठाने वाले उपभोक्ताओं को राहत भी दी गई है। - See more at: 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें