गुरुवार, 23 अक्तूबर 2014

बाड़मेर भारत पाक सरहद दीयों की जगमगाहट से नहा उठी

बाड़मेर भारत पाक सरहद दीयों  की जगमगाहट से नहा उठी 

घर से हज़ारो मील दूर जवान सरहद पर मना  रहे दिवाळी 


बाड़मे भारत पाकिस्तान की पश्चिमी सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सरहद पर स्थित तारबंदी के सहारे खुबसूरत दीप मालाएं सजा कर दीपावली की पूर्व संध्या पर जश्न मनाया। सरहद दीयो की जगमगाहट से नहा उठी।

अपने घरो से हज़ारो मील दूर बियाबान पाकिस्तान से सटी भारतीय सरहद की सुरक्षा में जुटे सीमा सुरक्षा बल के जवान आपस में मिलकर दीपो का त्यौहार धूमधाम से मना रहे हैं। पिछले दो दिनों से जवानो ने सरहद को दीयों की रौशनी से नहला रखा। धन  तेरस की रात से जवान प्रतिदिन रात को सरहद पर दीपक जला देश की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। 

पश्चिमी राजस्थान की करीब एक हज़ार किलोमीटर से अधिक लम्बी सरहद दीपो की जगमगाहट से बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। जवान करीब शाम सात बजे से ही दीप  जलने में जुट जाते हैं   ,फिर शुरू होता हे नाच गानो के साथ जश्न 

अपने परिवारो से दूर सरहद की सुरक्षा में जुटे जवानो को थोड़ा अफ़सोस हे इस पावन पर्व पर वो अपने परिवार के साथ नहीं हे मगर सरहद पर सभी जवान एक साथ मिलकर परिवार की तरह दीपावली मानाने की तयारी पूर्ण कर ली हे। इस बार जवान धूमधड़ाके के साथ दीवाली मनाएंगे 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें