शनिवार, 11 अक्तूबर 2014

जोधपुर: मकान के मलबे में दफन हुई महिला

जोधपुर। जोधपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र में कबूतरों के चौक में शनिवार सुबह गिरे मकान के मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। 
building collapses in jodhpur one died
थानाधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि सुबह करीब दस बजे कबूतरों के चौक के पास हरिजन बस्ती चांदसा का ताजिया के पास गिरे मकान के मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। उसका नाम सीमा था और उसकी उम्र 40 वर्ष थी। 

उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से उसका शव निकाल लिया गया। 

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि हालांकि मलबे में अब किसी अन्य के दबे होने की आशंका नहीं है लेकिन फिर भी जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। 

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा राहत और बचाव कार्य जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें