शुक्रवार, 24 अक्तूबर 2014

मौत बनकर आई दिवाली:यूपी में भाजपा नेता की हत्या,मुंबई में इवेंट मैनेजर को मारी गोली -



बुलंदशहर/मुंबई। दिवाली के दिन जहां सारा देश खुशियां मना रहा था वहीं कुछ लोगों के लिए यह त्योहार मातम में बदल गया। यूपी के बुलंदशहर में दिवाली की रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी वहीं मुंबई में एक पार्टी के दौरान हुई हिंसा में एक इवेंट मैनेजर की मौत हो गई।
BJP leader shot dead by motorcycle borne assailants in front of his house


सूत्रों के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद बदमाश भाजपा नेता राजकुमार उर्फ हप्पू के घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान राजकुमार को पांच गोलियां लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजकुमार की हत्या उस वक्त की गई जब वे अपने घर आए कार्यकर्ताओं को मिठाई और उपहार बांट रहे थे। दीवाली की रात हुए हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई।




वारदात के बाद जिले के तमाम भाजपा नेता राजकुमार के घर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश तेज कर दी है। हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। सूत्रों का कहना है कि हत्या की वजह प्रोपर्टी विवाद हो सकता है। राजकुमार बुलंदशह के बड़े प्रोपर्टी डीलरों में शामिल थे। उधर मुंबई में भी दीवाली की रात एक घर पर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना मुंबई के डीएन नगर इलाके की है।




मारे गए व्यक्ति की पहचान देवेन देसाई के रूप में हुई है जो पेशे से इवेंट मैनेजर था। घायल की पहचान देवेन के दोस्त संदीप कांवा के रूप में हुई। उसे कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरूवार रात करीब 8 बजे की है। सूत्रों के मुताबिक देवेन ने गुरूवार रात अपने घर पार्टी दी थी। उसने अपने दोस्तों को पार्टी में बुलाया था। इस दौरान हमला हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस को देवेन को दोस्तों पर शक है। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें