मंगलवार, 21 अक्तूबर 2014

पंच पर्वों का महोत्सव दीपावली आज से शुरू

भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है क्योंकि हर वर्ष विभिन्न त्यौहारों को मनाने से लोगों में नई स्फूर्ति और ऊर्जा पैदा होती है। सभी त्यौहारों का सरताज दीपावली भारत का ही नहीं विश्व भर का सुप्रसिद्घ पर्व है जो बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपों का त्यौहार दीपावली पांच पर्वों का महोत्सव है क्योंकि इसे पांच दिनों तक निरंतर अलग-अलग रूप में मनाने की परंपरा है।

आज 21 अक्तूबर को धनवंतरि त्रयोदशी से शुरू हुआ यह पंच पर्व 25 अक्तूबर भैयादूज तक मनाया जाएगा। इन पांच दिनों की पर्व श्रृंखला में 22 को श्री हनुमान जयंती, नरक चतुर्दशी/ नरक चौदस या छोटी दीवाली, 23 अक्तूबर को दीपावली, 24 को गोवर्धन पूजा एवं 25 को भैया दूज यानी यम द्वितीया मनाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें