मंगलवार, 14 अक्तूबर 2014

पाकिस्तान ने फिर की सीमा पर भारी गोलीबारी

जम्मू : रविवार की रातभर संघर्षविराम के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले से लगे नियंत्रण रेखा पर फिर से गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के भारतीय रिहायसों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिला जख्मी हो गई।
पाकिस्तान ने फिर की सीमा पर भारी गोलीबारी

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले के साबजियान इलाके में स्थित भारतीय सैन्य ठिकानों पर सोमवार को स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी का भारत ने भी गोलीबारी से जवाब देना शुरू किया।

आखिरी समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।’’ जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तथा दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रात भर संघर्षविराम रहा, लेकिन पाकिस्तान ने सोमवार को फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान छह अक्टूबर से ही भारत के बसावट वाले इलाकों को निशाना बनाकर लगातार गोलीबारी कर रहा है।

इस दौरान आठ व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और 62 अन्य घायल हुए हैं। सीमावर्ती गांवों के करीब 30,000 लोगों को शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें