शनिवार, 11 अक्तूबर 2014

दौसा। बुआ ने भतीजे के साथ ये क्या किया, सुनकर उड़ जाएंगे होश -

दौसा। कालीपहाड़ी गांव में शुक्रवार सुबह बुआ सीमा ने अपने 6 वर्षीय मासूम भतीजे नीरज को जिंदा जला दिया। उसने मासूम को जलाने के बाद घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में पटक दिया।

परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता की प्राथमिकी पर पुलिस ने आरोपित बुआ सीमा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बुआ की मानसिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है।
aunt burnt her nephew in dausa

पुलिस ने बताया कि नीरज सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसके माता-पिता पास स्थित खेत पर चले गए। इस दौरान उसकी बुआ सीमा उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद उसने नीरज पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी।

आग लगाने के बाद वह उसे खेत में ही छोड़ आई। इस दौरान परिजन खेत में धुआं दिखने पर पहुंचे तो वहां नीरज झुलसी अवस्था में पड़ा था। पिता मुथरेश ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ऎसे हुआ खुलासा
कुछ बच्चों ने परिजनों व पुलिस को बताया कि एक महिला बालक को साथ ले गई थी। इस आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित बुआ खेत में छुपी हुई थी। पूछताछ में उसके द्वारा ही बालक को जलाने की बात सामने आई। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें