रविवार, 26 अक्तूबर 2014

दिवाली की रात तेरह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

13 year old girl raped in ganganagar
सादुलशहर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को पीडिता के पर्चा बयान के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच पुलिस उप अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा कर रहे हैं।गांव मन्नीवाली की 13 वर्षीय किशोरी ने बयानों में बताया कि दिवाली की रात करीब 10.30 बजे वह अपने चाचा के घर गई थी। आधा घंटा बाद लौटते समय रमेश पुत्र जयप्रकाश ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधा और कुछ दूर नरमे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे घर के बाहर फेंक गया। पीडिता ने अपने पिता, दादा और चाचा को घटना की सूचना दी। पीडिता को उपचार के लिए श्रीगंगानगर के राजकीय जिल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। वहां उसकी हालत में सुधार के बाद मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें