शुक्रवार, 3 अक्तूबर 2014

बीकानेर। जैतून के तेल का उत्पादन करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य होगा

बीकानेर। जैतून के तेल का उत्पादन करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को बीकानेर जिले के लूनकरणसर में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगी। रिफाइनरी शुरू कराने के लिए इजरायल से विशेषज्ञों की टीम भी पहुंच गई है।
rajasthan will be first state of the olive oil refinery in the country
प्रदेश में इस समय नागौर, श्रीगंगानगर, अलवर, बीकानेर जिले की 282 हैक्टेयर भूमि पर जैतून की खेती हो रही है, जिसे बढ़ाकर अब पांच हजार हैक्टेयर करने का लक्ष्य है। 

जैतून के फल रिफाइनरी में भेजे जाएंगे, जहां तेल निकाला जाएगा। इस तेल को प्रदेश में राज ऑलिव ब्रांड नाम से बेचा जाएगा। इसके उत्पादन से लेकर पैकेजिंग का काम प्रदेश में ही होगा। इस समय जैतून का तेल विदेशों से आयात किया जा रहा है। यह तेल ह्वदय रोग और डायबिटीज के लिए उपयोगी है। 

स्पेन में सर्वाधिक उत्पादन
विश्व में सबसे ज्यादा 41 प्रतिशत जैतून तेल का उत्पादन स्पेन में हो रहा है। इजरायल, इटली, ग्रीस, पुर्तगाल, लीबिया, सीरिया, टर्की, मोरक्को, टयूनिशिया, अल्जीरिया व जोर्डन समेत अन्य देशों में भी जैतून तेल का उत्पादन किया जा रहा है।

रात तक तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार दोपहर 12:45 बजे श्रीमाधोपुर (सीकर) से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2 बजे लूनकरनसर पहुंचेंगी। यहां जैतून संग्रहण संयंत्र का लोकार्पण करेंगी। दोपहर 3 बजे राजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। 

इधर, जैतून तेल की रिफायनरी के लोकार्पण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन रात तक जुटा रहा। 
3 करोड़ 57 लाख की लागत से इटली से मंगवाएं गए संयंत्र को औषधीय पेड़ों से देश में तेल उत्पादन की दिशा में बड़ा क दम माना जा रहा है। राज्य में इस वर्ष 80 टन जैतून की पैदावार हुई है। 

देश में जैतून की पहली रिफायनरी बीकानेर के लूणकरनसर क्षेत्र में लगी है। यहां जैतून गुणवत्ता की दृष्टि से अच्छा उत्पाद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें