शुक्रवार, 31 अक्तूबर 2014

पुष्कर मेले में बदमाशों का कहर, खाना खिला लूटे 7 लाख -



अजमेर। विश्व विख्यात पुष्कर मेले में गुरूवार रात जहरखुरानों ने आतंक मचा दिया।
7 lakh loot in pushkar fair ajmer



मेले में चल रहे पशु मेले में घोड़े खरीदने और बेचने उत्तर प्रदेश से आए पांच व्यापारियों को जहरखुरानों ने नशीला खाना खिला दिया और उनके करीब सात लाख रूपए लेकर फरार हो गए।




पुलिस ने अचेत अवस्था में सभी व्यापारियों को पुष्कर में अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत स्थिर है। पुष्कर थाने के एएसआई बजरंग लाल के अनुसार दो दिन पहले यूपी मवेशी व्यापारी शब्बीर, उसका बेटा रिजवान, बदलू, अबरार और मुकेश कुछ घोड़े लेकर पुष्कर आए थे।




सभी ने मेले में ही अपना टैंट लगाया था और मवेशियों को पास में ही बांधा था। गुरूवार रात करीब आठ बजे पांचों ने खाना बनाया और खाना रख मवेशी संभालने चले गए। एक घंटे बाद लौटकर खाना खाया और सो गए।




शुक्रवार सवेरे पांचों के मुंह से झाग निकलता देख पास के टैंट में रहने वाले व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पांचों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। सवेरे ग्यारह बजे तक व्यापारियों के बेहोश होने से पर्चा बचान नहीं हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें