शनिवार, 11 अक्तूबर 2014

बाड़मेर। शोरूम में लूट के अब तक 63 लाख बरामद


बाड़मेर। गतदिनों शहर के नजदीक हाइवे पर स्थित एक कंपनी के शोरूम से 74 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 63 लाख 11 हजार 700 रुपए बरामद किए गए। जबकि एक आरोपी हिंदू राम अभी तक फरार है। हालांकि हिंदूराम के हिस्से की राशि भूर सिंह की निशानदेही पर हिंदू राम के माता-पिता से पुलिस ने बरामद कर उन्हें भी हिरासत में लिया है। 

सदर थानाधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि लूट के आरोप में कमल सिंह, हिंदूसिंह, पवनसिंह पृथ्वी सिंह को पूर्व में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं गुरुवार को मुख्य आरोपी भूर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद भूर सिंह के कब्जे से 9 लाख 6 हजार 500 रुपए बरामद किए गए। वहीं भूर सिंह ने पूछताछ में बताया कि छठे आरोपी हिंदू राम ने लूट में अपने हिस्से की राशि उसके माता-पिता को दी है। पुलिस ने भूर सिंह की निशानदेही पर हिंदू राम के पिता चेतन राम के कब्जे से 2 लाख 20 हजार माता मिरगो देवी के कब्जे से 2 लाख 48 हजार 500 रुपए बरामद कर उन दोनों को गिरफ्तार किया। ऐसे में अब तक लूट की 63 लाख 11 हजार 700 रुपए राशि बरामद की जा चुकी है। वहीं भूर सिंह को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है, साथ ही चेतन राम मिरगो देवी को जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें