गुरुवार, 2 अक्तूबर 2014

फिरोजपुर 25 करोड़ की हैरोइन बरामद



फिरोजपुर : फिरोजपुर अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बी.एस.एफ. ने तस्करों के इरादों को नाकाम करते हुए 5 किलो हैरोइन, एक मोबाइल फोन और 3 पाकिस्तानी मोबाइल फोन के सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह जानकारी देते हुए डी.आई.जी. बी.एस.एफ. फिरोजपुर आर.के. थापा ने बताया कि बी.एस.एफ. को यह गुप्त सूचना मिली थी कि पाक तस्कर नशीले पदार्थों की खेप भारत में भेजने के लिए सीमा पर रेकी करते हैं।
25 करोड़ की हैरोइन बरामद
उन्होंने बताया कि गत मध्य रात्रि करीब 1 बजे सरहद पर तैनात एडहॉक-पा.पा.-2 बटालियन के जवानों को पाकिस्तान की ओर से 3 तस्कर भारतीय सीमा की ओर बढ़ते दिखाई दिए जबकि भारतीय सीमा में फैंसिंग के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की डिलीवरी लेने के लिए खड़ा था। बी.एस.एफ. द्वारा तस्करों को ललकारा गया तो उन्होंने बी.एस.एफ. जवानों पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करने पर समान फैंक तस्कर भाग गए।

थापा ने बताया कि कमांङ्क्षडग ऑफिसर वी.पी. सिंह के नेतृत्व में जब बी.एस.एफ. जवानों ने इस एरिया का स्पैशल सर्च आप्रेशन किया तो बी.एस.एफ. को खड़े सरकंडे में से 1-1 किलो के 5 पैकेट हैरोइन, एक मोबाइल फोन और पाक मोबाइल के 3 सिम कार्ड मिले। श्री थापा ने बताया कि उक्त पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें