शनिवार, 6 सितंबर 2014

नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, शिवसेना नेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

मुम्बई। एक नाबालिग लड़की से सात महीने तक दुष्कर्म करने के आरोप में शिवसेना नेता वासुदेव नांबियार को गिरफ्तार किया गया है। मामले को खुलासा पीडिता द्वारा समय पूर्व बच्चे को जन्म देने के बाद हुआ। 
Shiv Sena leader arrested for rape after class 9 student delivers a premature baby
थाणे जिले के काशिमीरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अनिल कदम ने बताया कि 61 वर्षीय वासुदेव नांबियार शिवसेना को जिला उपाध्यक्ष है। वह एक एक स्कूल और मंदिर भी संचालित करता है। उस पर आरोप है कि फरवरी में अपनी स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को वह मंदिर घूमाने के बहाने ले गया और फिर थाणे जिले के मीरा गांव में उससे दुष्कर्म किया। उसने इस बारे में किसी को बताने पर पीडिता को भयानक परिणाम भुगतने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद भी नांबियार ने लड़की से कई बार दुष्कर्म किया। 

इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई और उसने इस सप्ताह एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को खबर दी जिस पर पुलिस ने गुरूवार को नांबियार के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 11 सितम्बर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें