मंगलवार, 16 सितंबर 2014

हैरतअंगेज मामला: जब महिला ने पुरुष का हाथ-पैर बांधकर किया रेप...!

अमेरिका: पुरुष के साथ रेप होने का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक अमेरिका के सिएटल में 26 साल की एक महिला पर एक पुरुष के घर में घुसकर उसके हाथ-पैर बांधकर बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़ित पुरुष ने इसकी शिकायत कोर्ट में की है।
हैरतअंगेज मामला: जब महिला ने पुरुष का हाथ-पैर बांधकर किया रेप...!

बताया जाता है कि जिस महिला ने उसके साथ रेप किया है वह साथ वाले अपार्टमेंट में रहती है। पीड़ित ने महिला के बारे में यह भी बताया है कि वह ड्रग लेने की आदी है। घटना के पहले पीड़ित ने एक जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया था। वापस लौटकर थकान से चूर होकर वह गहरी नींद में सो चुका था। जब रात के दो बजे उसकी नींद अचानक खुली तो उसने पाया कि उसके हाथ-सर की तरफ बंधे हुए हैं और आरोपी महिला उसके उपर चढ़ी हुई है।

काफी मशक्कत के बाद पीड़ित किसी तरह आरोपी महिला के चंगुल से आजाद होकर सीधा मेडिकल टेस्ट करवाने और शिकायत करने पहुंचा। आरोपी महिला ने इन आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा है कि उसे ऐसा कुछ भी याद नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें