गुरुवार, 4 सितंबर 2014

अभिनेत्री से रेप करने वाला रेल मंत्री सदानंद गौड़ा का बेटा होगा गिरफ्तार!

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का बेटा कार्तिक अभिनेत्री से बलात्कार, अपहरण और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो सकता है। बेंगलूरू कोर्ट ने गुरूवार को कार्तिक के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री मैत्रिया गौड़ा ने कार्तिक पर इल्जाम लगाया है। गौरतलब है कि पिछले माह बेंगलूरू में ही कार्तिक ने किसी और लड़की से सगाई की थी जिसके बाद मैत्रिया ने यह एफआईआर दर्ज करवाई थी।Union minister Sadananda Gowda`s son faces arrest
मैत्रिया का दावा है कि कार्तिक उसे मैंगलोर लेकर गया और वहां 5 जून को उससे शादी की। मैत्रिया ने बताया, "उसने मुझे मंगलसूत्र पहनाया और कहा कि अब से मैं उसकी पत्नी हूं। इसके बाद हमने संबंध बनाए। उसने मुझे कभी नहीं बताया कि उसकी सगाई हो रही है। वह मेरा पति है। उसे यह कबूल करना ही होगा कि उसने मुझसे शादी की है।"

निर्देशक से हुई थी मैत्रिया की शादी
इस बीच निर्देशक ऋषि ने यह दावा किया है कि जुलाई 2004 में उसकी शादी मैत्रिया से हुई थी। वर्ष 2003 में मैत्रिया की डेब्यू फिल्म "सूर्य द ग्रेट" के दौरान निर्देशक और मैत्रिया में प्रेम हुआ और दोनों साथ रहने लगे। मैत्रिया के खिलाफ केस दर्ज करने वाले निर्देशक ऋषि ने कहा कि उन दोनों का रिश्ता केवल 4 माह चला और फिर मैत्रिया 2 लाख रूपए लेकर भाग गई। इसके बाद वर्ष 2006 में ऋषि को पता चला कि इसी तरीके से मैत्रिया ने पुणे के एक फिल्म निर्देशक के साथ भी धोखा किया है।

ऋषि ने कहा, "जब मुझे पता चला कि उसने मंत्री के बेटे के खिलाफ केस फाइल किया है तो उससे संपर्क करने पर उसने मुझे धमकाया कि अगर इस बारे में मैंने कुछ भी कहा तो इसका अंजाम बुरा होगा।"

उधर अभिनेत्री ने बुधवार रात आरटी नगर पुलिस के पास एक और शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत में अभिनेत्री ने निर्देशक ऋषि और नेहल गौड़ा के खिलाफ मीडिया में छवि खराब करने का आरोप लगाया है। आरटी नगर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और वे लीगल इशू को पढ़ने के बाद एफआईआर दर्ज करेंगे। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें