शुक्रवार, 26 सितंबर 2014

महिला को कहा "डायन", न्यूड कर पीटा

नवादा। बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज में शुक्रवार को एक महिला को डायन बताकर उसके साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार किया गया। इस मामले में मुखिया समेत सौ से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। beat up a woman suspected of indulging in witchcraft in bihar
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के राजापुर इंदौल गांव की एक महिला को मुखिया के घर के समीप जादू टोना करने और दो दिन पहले गांव के ही एक युवक श्रवण की मौत के आरोप में कुछ लोगों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

महिला को जबरन काबू में कर उसके कपड़े उतार कर न्यूड कर दिया गया और उसके कपड़ो को आग लगा दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसे सरेआम बुरी तरह पीटा गया।

महिला की शिकायत पर मुखिया बीमा देवी, उसके पुत्र उदय यादव, मुखिया पति सुरेश यादव, मुखिया की बहू और एक रिश्तेदार मुकेश यादव के अलावा करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस बीच महिला ने बताया कि एक मामले में समझौता नहीं करने की रंजिश में मुखिया पुत्र ने उसके साथ ऎसा व्यवहार कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें