शनिवार, 13 सितंबर 2014

कोटा में पूर्व मंत्री की गिरेबां पकड़ी, कार के शीशे तोड़े -

कोटा। कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार को मतदान के दौरान तीन जगहों पर जमकर हंगामा हुआ।ex minister Surendra Pal Singh Tt in kota handhelded
विज्ञान नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करणपुर (गंगानगर) विधायक व पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी से दुर्व्यवहार करते हुए उनकी गिरेबां पकड़ ली और कार के शीशे तोड़ दिए।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ते हुए टीटी को यहां से निकाला। सूचना मिलते ही सांसद ओम बिरला, विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। बिरला ने घटना की जानकारी ली।

मेघवाल व अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा कर दिया। इससे करीब आधे घंटे तक रास्ता जाम रहा।

कार्यवाहक एसपी मनीष अग्रवाल, एएसपी (सिटी) राजन दुष्यंत जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाइश की, लेकिन कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे रहे।

इस दौरान कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के यहां आने पर टकराव की नौबत आ गई। लेकिन पुलिस व आरएसी के जवान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच दीवार बन खड़े हो गए। बिरला ने समझाइश कर मामला शांत किया। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें