मंगलवार, 9 सितंबर 2014

दर्दनाक: नौकरानी से एक दिन में हुआ दो बार गैंगरेप


bengalore maid gangraped twice in a day

बेंगलुरू। एक नौकरानी अपने पति के लिए खाना लेकर उसके काम वाली जगह पर जा रही थी, लेकिन उसे पता नहीं था कि वह जिन लोगों पर भरोसा करने वाली है वे ही उसकी अस्मत को तार-तार कर देंगे।

जिन दो सुरक्षाकर्मियों ने उसे धोखे से एक कमरे में ले जाकर रेप किया, वे वहां से फरार हो गए। लेकिन कुछ देर बाद दो और दरिंदे आ गए। उन्होंने उसे घर छोड़ने का भरोसा दिया लेकिन वे भी हैवानिसत पर उतर आए।

वे दोनों दरिंदे उसे घसीट कर अपने साथ ले गए और उससे गैंगरेप किया। एक ही घंटे में उस महिला के साथ दो बार गैंगरेप किया गया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बेंगलुरू की है।

पहले धोखा देकर हुआ गैंगरेप
30 वर्षीय महिला का पति एक निर्माणाधीन भवन में मजदूर है। महिला उसके लिए खाना लेकर जा रही थी। बीच रास्ते में वाचमैन सुनील विनोद और जगदीश मिल गए। वे दोनों उसे एक निर्माणाधीन भवन में ले गए और बोले कि उसका पति यहीं पर काम कर रहा है।

पीडिता ने बताया कि सुनील ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। फिर वहां जगदीश भी आ गया। दोनों ने उससे रेप किया और वहां से फरार हो गए।

फिर मदद के नाम पर गैंगरेप
उसने बताया कि जैसे तैसे वह कमरे बाहर निकल कर घर जाने लगी तभी होटल में खाना बनाने वाला माधव और इलेक्ट्रिशियन गणेश वहां आ गए। उन्होंने उसे घर छोड़ने की बात कही। लेकिन वे दोनों उसे घसीट कर दूसरे भवन में ले गए और उसका बलात्कार किया।

यह मामला रविवार को सामने आया जब उसका पति घर आया। तब उसने पति से सारी घटना बताई। इस पर वह तत्काल राममूर्तिनगर थाने गया और चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने उन चारों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पीडिता और आरोपियों का पुलिस ने मेडिकल जांच कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें