गुरुवार, 4 सितंबर 2014

कल्याण सिंह बने राजस्थान के राज्यपाल



जयपुर। बारिश से बने खुशनुमा माहौल के बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने गुरूवार को राजभवन में राजस्थान के बीसवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
kalyan singh takes oath as rajasthan Governor


राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अबंवानी ने उन्हें शपथ दिलाई। सिंह ने हिन्दी में शपथ ग्रहण की।




इससे पहले मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने सिंह का राज्यपाल पद पर नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति भवन से जारी वारंट को पढ़ कर सुनाया।




शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्रिपरिषद के सदस्य, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सैन्य अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी और सिंह के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।




शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में नए राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने राजभवन में मौजूद अतिथियों और अधिकारियों से मुलाकात की।




एयरपोर्ट पर अगवानी

सिंह राजकीय विमान से सुबह 9 बजे जयपुर पहुंचे, यहां उनकी अगवानी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, मुख्य सचिव राजीव महर्षि, डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज सहित आलाधिकारियों ने की।




यहां सिंह को राजस्थान पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सिंह के साथ उनकी पत्नी रामवती, सांसद पुत्र राजवीर सिंह भी आए। सिंह खासा कोठी में कुछ देर विश्राम करके राजभवन पहुंचे।




अधिकारियों को देख चौंकी राजे

कल्याण सिंह की अगवानी करने स्टेट हैंगर पहुंचीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे संभागीय आयुक्त मंजीत सिंह को देख कर उखड़ गईं।




राजे ने मुख्य सचिव और डीजीपी के पास खड़े सिंह को पास बुलाकर कहा कि आप भी यहां आए हैं इसकी जानकारी नहीं थी।




मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब ही यहां आ जाएंगे तो कैसे काम चलेगा। मुख्यमंत्री की नाराजगी को देखते हुए सिंह एक तरफ खड़े हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें