बुधवार, 10 सितंबर 2014

बच्चों ने की लव मैरिज, सजा मां-बाप को

 honour killing effort in bharatpur

 भरतपुर। प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग के मामले तो कई पढ़े और सुने है लेकिन भरतपुर में एक अलग ही मामला सामने आया है।जहां प्रेम करने की सजा प्रेमी के परिजनों को दी गई है। जिले के नगर थाना क्षेत्र में प्रेमी की मां और नेत्रहीन पिता पर केरोसिन उड़ेल जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पथरोड़ा गांव के युवक-युवती में प्रेम प्रसंग था। दो मीने पहले दोनों गांव से भाग गए और शादी कर ली।शादी के बाद लड़की ने पुलिस को अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई और परिजनों से खुद की और अपने पति की जान को खतरा होना भी बताया।जिस पर पुलिस ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करा दी। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों ही गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए। लड़की के परिजनों के दबाव के चलते लड़के के परिजनों को भी गांव छोड़कर अन्यत्र रहना पड़ा।पुलिस के अनुसार लड़के के पिता नेत्रहीन है और मां आशा सहयोगिनी है। लड़के के परिजनों ने उपखंड अधिकारी से वापिस अपने गांव में विस्थापित करने की गुहार लगाई।तहसीलदार और पुलिस ने लड़के के परिजनों को गांव में छोड़कर आ गए। पुलिस के लौटते ही लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों पर हमला बोल दिया। उन्होंने लड़के की मां से मारपीट की और नेत्रहीन पिता पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। पीडित परिजनों ने पुलिस थाने में लड़की के नामजद 8 परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें